भिंड जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए कुल 141 नामांकन पत्र हुए दाखिल, जिले में अंतिम दिन 94 नामांकन पत्र हुए जमा | New India Times

आशिफ शाह, ब्यूरो चीफ, भिंड (मप्र), NIT:

भिंड जिले में विधानसभा निर्वाचन के लिए कुल 141 नामांकन पत्र हुए दाखिल, जिले में अंतिम दिन 94 नामांकन पत्र हुए जमा | New India Times

भिण्ड जिले में विधानसभा निर्वाचन 2023 में जिले की 5 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज नामांकन प्राप्ति के अंतिम दिन तक कुल 141 नामांकन पत्र जमा हुए हैं जिसमें कई अभ्यर्थियों द्वारा एक से अधिक नामांकन पत्र जमा किए गए हैं। पांचों विधानसभा में कुल अभ्यर्थियों की संख्या 119 है।
आज दिनांक 30 अक्टूबर सोमवार को नामांकन प्राप्ति के अंतिम दिन कुल 94 नामांकन पत्र जमा हुए। यह नामांकन पत्र 81 अभ्यर्थियों द्वारा जमा किए गए हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त सूचना अनुसार विधानसभा क्रमांक- 9 अटेर में कुल अभ्यर्थियों की संख्या 41 है, विधानसभा क्रमांक-10 भिण्ड में कुल अभ्यर्थियों की संख्या 29 है, विधानसभा क्रमांक-11 लहार में अभ्यर्थियों की कुल संख्या 15 है, विधानसभा क्रमांक-12 मेहगांव में कुल अभ्यर्थियों की संख्या 19 है और विधानसभा क्रमांक-13 गोहद में कुल अभ्यर्थियों की संख्या 15 है।
इस प्रकार विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत नामांकन प्राप्ति के अंतिम दिन तक जिले में कुल 119 विधानसभा के प्रत्याशी के नामांकन जमा हुए हैं। मंगलवार 31 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच की जावेगी और 2 नवंबर तक नाम वापस लिया जा सकता है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article