रायबरेली जिला में बदमाशों ने पूर्व प्रधान के घर धावा बोलकर लूटमार के साथ एक व्यक्ति की हत्या कर उसकी पत्नी के साथ किया गैंगरेप | New India Times

सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT; ​रायबरेली जिला में बदमाशों ने पूर्व प्रधान के घर धावा बोलकर लूटमार के साथ एक व्यक्ति की हत्या कर उसकी पत्नी के साथ किया गैंगरेप | New India Timesउत्तर प्रदेश के रायबरेली जिला मेंबदमाशों के द्वारा पूर्व प्रधान के घर धावा बोलकर एक की हत्या कर उसकी पत्नी के साथ  गैंगरेप व लूटमार का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। योगी राज में हत्याएं रूकने का नाम नही ले रहीं आये दिन लगातार हत्याओं से रायबरेली की जनता खौफ के साये जीने को मजबूर है।

बताते चलें की रायबरेली के गुरूबक्श गंज थाना क्षेत्र के पोरई गांव में विगत रात उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात  बदमाशों ने पूर्व प्रधान के घर धावा बोल दिया और लूटपाट कर सबकी जमकर पिटाई की और धारदार हथियारों से हमला किया और साथ ही पूर्व प्रधान की पत्नी के साथ गैंगरेप भी किया।​रायबरेली जिला में बदमाशों ने पूर्व प्रधान के घर धावा बोलकर लूटमार के साथ एक व्यक्ति की हत्या कर उसकी पत्नी के साथ किया गैंगरेप | New India Timesबदमाशों की पिटाई से पूर्व प्रधान उदय राज पासी की मौके पर मौत हो गई व उसके पिता पितई पासी उम्र लगभग 55 वर्ष व उदराज की माता रामपति उम्र 50 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये। वहीँ उदय राज की भांजी रूबी उम्र 16 वर्ष को दिमागी सदमा लगने के कारण उसकी की हालत गंभीर बनी हुई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में ले लिया और घायलों को जिला अस्पताल मे भर्ती करा दिया है जहां सभी का ईलाज चल रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version