मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर (शरद पूर्णिमा) को महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर मनाई गई।
इस मौके पर पार्टी के सभी नेताओं व पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उनको याद किया। इस मौके पर एक संगोष्ठी का आयोजनकर सपा के जिला अध्यक्ष तनवीर खान की अध्यक्षता में उनके विचारों पर चर्चा की गई।
इस मौके पर सपा के जिला महासचिव रंणजय सिंह यादव, सपा प्रदेश सचिव विजय सिंह, सपा महानगर अध्यक्ष चौधरी रामकुमार भोजवाल, सपा जिला उपाध्यक्ष संजीव वर्मा, सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्लाह सिद्दीकी, सपा जिला उपाध्यक्ष ओंकार सिंह, सपा जिला उपाध्यक्ष अवधेश पाल, संतोष पाल, लोकसभा सह प्रभारी गायत्री वर्मा, हफ़ीज़ अंसारी,इम्तियाज़ खान, अंकित सक्सेना, मनोज यादव, गुफरान खान, वीरेंद्र यादव, सैयद शकील मियां, साबिर अली इदरीसी, मोहम्मद फिरोज,टिंकू सिंह, सचिन भोजवाल, अभय शंकर, पप्पू आदि मौजूद रहे।
