मुबारक अली, ब्यूरो चीफ, शाहजहांपुर (यूपी), NIT:

राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग उ0प्र0 प्रभारी मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने शुक्रवार को राजकीय स्वसाशी महाविद्यालय जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली तथा आने वाले मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने व साफ सफाई की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पर्ची काउंटर, हेल्थ डेस्क, आपातकालीन कक्ष आदि का निरीक्षण किया, उन्होंने मरीजों से जानकारी ली कि उन्हें समय से डॉक्टर देखने आते हैं अथवा नहीं तथा दवाईयां समय से मिल रही है या नहीं। प्रभारी मंत्री ने निरीक्षण के दौरान प्रधानाचार्य मेडिकल कालेज राजेश कुमार कहां कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध करायी जायें।
उन्होंने आपातकालीन में भर्ती मरीजों तथा उनके परिवारजनों से वार्ता की कि उन्हें किसी प्रकार की समस्या तों नही, उन्होंने जानकारी ली कि मरीज को डाक्टर द्वारा समय से देखा गया अथवा नहीं। जिससे जानकारी प्राप्त हुई की आने वाले मरीजों को समय से उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। मंत्री ने प्राचार्य राजेश कुमार को निर्देश दिये कि किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये।
उन्होंने कहा कि मरीजों को दी जाने वाली आवश्यक सुविधाओं का प्रबन्ध शतप्रतिशत सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि किसी भी मरीज़ को बेड के लिए प्रतीक्षा न करना पड़े यह भी सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उन्होंने कहा कि ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर सभी मरीजों से अच्छा व्यवहार करें तथा उन्हें आवश्यक दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित करायें। ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर नियमित रूप से भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य में सुधार की स्थिति की जानकारी अवश्य लें।
निरीक्षण के दौरान महानगर अध्यक्ष श्रीमती शिल्पी गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट डॉक्टर वेद प्रकाश मिश्रा, प्रतिनिधि लो0नि0वि0 विनीत मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 आर के गौतम, प्राचार्य मेडिकल कालेज राजेश कुमार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नेपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
