अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:
गैर इरादतन हत्या के आरोपी को इटवा पुलिस ने गुरूवार को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया है।
अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक इटवा संतोष कुमार तिवारी द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0स0 208/2023 धारा 342, 323, 308, 304 भा0द0वि0 व 3(2)5 एससी एसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय भेज दिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त विशाल चौधरी पुत्र महातम चौधरी ग्राम दुबायल तिवारी थाना इटवा जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है। ज्ञात हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी लगभग 22 वर्षीय एक युवती बेहोश हालत में मिली थी। इलाज हेतु उसे सीएचसी इटवा से जिला चिकित्सालय सिद्धार्थनगर फिर वहां से उसे मेडिकल कालेज भेजा गया। जहां इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गयी थी। पुलिस ने आज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। बाद में जांच पड़ताल में उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में पता चला कि उक्त आरोपी ने उसको मारा था। सिर में गम्भीर चोट लगने से वह बेहोश हो गयी थी। बताया जाता है कि गिरफ्तार अभियुक्त उसका प्रेमी था।
सराहनीय भूमिका:- गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी, उ0नि0 रमेश कुमार साहनी, मु0आ0 इनामुद्दीन, आ0 राहुल मौर्य, रमेश यादव शामिल रहे।
