अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के कोहेफिजा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बरेला में बीते 15 मार्च को अफजल खान की 6 वर्षीय मासूम पुत्री की लाश आठ फिट ऊंचाई पर फंदे से लटकने की सूचना थाना कोहेफिजा की पुलिस को मिली थी। तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पीएम को जब भेजना चाहा तो पिता पीएम कराने से इनकार कर रहा था। लेकिन पुलिस इसे हत्या मान रही थी। पुलिस द्बारा लाश का जब पोस्ट मार्टम कराया गया तो बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया। संदेह के आधार पर पिता समेत लगभग एक दर्जन लोगों का डी एन ए टेस्ट करवाया गया तो इस बात की पुष्टि हुई कि बच्ची की हत्या उसके पिता द्वारा की गई है।
पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो चौंका देने वाला मामला सामने आया। पूछताछ में आरोपी अफजल खान पुत्र आमिर खान 42 वर्ष, ने बताया कि वह इस मासूम को अपनी बेटी नही मानता था, उसे अपनी पत्नी के चरित्र पर संदेह था, जिसके चलते उसके साथ दुष्कर्म करके उसका गला घोंट कर फांसी के फंदे पर लटका दिया था। भोपाल पुलिस ने बुधवार को दरिंदे पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
