प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल पहुँच कर सुंदरलाल पटवा को श्रद्धांजलि दी | New India Times

सरवर खान ज़रीवाला, भोपाल, NIT; ​प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल पहुँच कर सुंदरलाल पटवा को श्रद्धांजलि दी | New India Timesभारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का बुधवार को निधन हो गया वह 92 वर्ष के थे और बीमार चल रहे थे। सुंदरलाल पटवा को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भोपाल स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे। उनके साथ लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन भी दीं। पीएम मोदी विमानतल से सीधे पटवा को श्रद्धांजलि देने के लिए भाजपा कार्यालय के लिए रवाना हुए जहाँ उन्होंने श्री पटवा के पार्थिव शरीर के दर्शन किये और अंतिम नमन कर श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी के आने से पहले ही प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे। वहीं श्री पटवा को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ी संख्या में भाजपा की दिग्गज हस्तियां पहुँच रही हैं।  बुधवार शाम 4 बजे अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को भोपाल स्थित बीजेपी ऑफिस में रखा गया। उनके पार्थिव शरीर को नीमच भेजा जाएगा, जहां गुरुवार दोपहर 2 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। पटवा के निधन पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 3 दिन केराजकीय शोक का एलान किया गया है। सुंदरलाल पटवा, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान समेत कई नेताओंकके राजनीतिक गुरू थे। उनके निधन का समाचार मिलते ही देशभर की तमाम हस्तियों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। कई नेता उनके अंतिम दर्शनों के लिए मध्यप्रदेश पहुंचने लगे हैं, वहीं कई बड़े नेताओं ने ट्वीटर पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version