मतदाताओं ने ठाना है, शत प्रतिशत मतदान कराना है: ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मतदाताओं ने ठाना है, शत प्रतिशत मतदान कराना है: ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन | New India Times

मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा नियुक्त मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने जिला कलेक्टर भव्या मित्तल के निर्देशन एवं जिला पंचायत सीईओ सृष्टि जयंत देशमुख के मार्गदर्शन में गरबा आयोजन स्थल विसालाड गरबा मंडल गणपति वाड़ी इतवारा एवं श्री सार्वजनिक नवदुर्गा उत्सव समिति सरदार पटेल कॉलोनी गरबा उत्सव मंडल द्वारा आयोजित गरबा उत्सव कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मतदाता जागरूकता अभियान के ब्रांड एम्बेसेडर महेंद्र जैन ने कहा कि मुख्य चुनाव आयोग एवं कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बुरहानपुर की मंशा अनुरूप आने वाले विधानसभा चुनाव में 17 नवम्बर को शत प्रतिशत मतदान की परिकल्पना को हर मतदाता को साकार करना है। क्योंकि यह हर मतदाता का अपना संवैधानिक मौलिक अधिकार है। इस अवसर पर ब्रांड एम्बेसेडर ने उपस्थित जन समूह को मतदान अवश्य करे की शपथ भी दिलाई गई।

By nit

Exit mobile version