सर्राफा व्यापारी के यहां हुई चोरी की घटना में मैलानी पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली | New India Times

वी.के. त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

सर्राफा व्यापारी के यहां हुई चोरी की घटना में मैलानी पुलिस के हाथ तीसरे दिन भी खाली | New India Times

कस्बा मैलानी में शनिवार की रात सर्राफा व्यापारी के यहां हुई चोरी की घटना में मैलानी पुलिस के तीसरे दिन भी हाथ खाली रहे, पुलिस चोरों के बारे में कोई सुराग हासिल नहीं कर सकी है। बीती शनिवार की रात मैलानी कस्बे के मैन बाजार में हुई चोरी में चोर साढे तीन लाख रुपये के सोने एवं चांदी आभूषण सहित दुकान के सीसी कैमरो का डीवीआर उठा कर ले गये थे, पड़ोस की किराना व्यापारी कृष्ण कुमार अग्रवाल के यहां ताले तोड़कर चोरी का प्रयास किया गया था वही थोड़ी दूर पर स्थित देसी शराब की दुकान का शटर तोड़कर गल्ले में रखी नगदी एवं वायरलेस कैमरा उखाड़ कर ले गए थे। हालांकि पुलिस अधिकारी जल्द खुलासे की बात कह रहे हैं। सोमवार की शाम मैलानी पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी गोला प्रवीण यादव द्वारा मैलानी पुलिस बल के साथ कस्बे में पैदल गस्त की गई एवं पीड़ित व्यापारियों सहित व्यापार मंडल पदाधिकारी से मुलाकात कर चोरी की घटना को शीघ्र खुलासा करने का भी आश्वासन दिया।

शनिवार की रात चोरों ने मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहरपुर निवासी सचिन सोनी की मैलानी कस्बे के मैन रोड स्थित ज्वेलरी की दुकान, नरेश यादव की पलिया रोड स्थित ठेका देशी शराब की दुकान सहित कृष्ण अग्रवाल की किराने की दुकान को निशाना बनाया था जिसमें चोर दो दुकानों पर ही चोरी करने में कामयाब हो पाये थे एवं किराने की दुकान के केवल ताले ही तोड़ पाए थे, 21 दिन पहले बीती 30 सितंबर कस्बे में पांच दुकानों का ताला तोड़ दिया गया था, फिर भी मैलानी पुलिस ने उस घटना को गंभीरता से ना लेते हुए कस्बे में गस्त बढ़ाना उचित नहीं समझा था, पुलिस की लापरवाही के चलते 1 महीने के अंदर चोरी की दूसरी घटना होने से कस्बे के व्यापारियों का मैलानी पुलिस के प्रति आक्रोश फैला हुआ है। सीओ गोला प्रवीण यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र एवं आसपास के कुछ संदिग्धों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ की जा रही है शीघ्र ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article