NIT-EXCLUSIVE : बुलढाणा के राशन यातायात ठेकेदार की 'सॉलवंसी' का कार्यकाल समाप्त फिर भी जारी है काम, ठेकेदार पर डीएसओ की 'कृपा-दृष्टी' शक के घेरे में | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; ​NIT-EXCLUSIVE : बुलढाणा के राशन यातायात ठेकेदार की 'सॉलवंसी' का कार्यकाल समाप्त फिर भी जारी है काम, ठेकेदार पर डीएसओ की 'कृपा-दृष्टी' शक के घेरे में | New India Timesशासकीय काम निर्धारित नियमों के अनुसार चलना चाहिए, इसके लिए अधिकारी और कर्मियों की फौज तैनात की गई है, ताकि वे अपने विभाग व कार्यालय में कामों पर नज़र रख सकें, लेकिन बुलढाणा के जिला आपूर्ति विभाग में शासकीय नियमों को ठेंगा बताकर डीएसओ अपने मन के नियमों से विभाग का गाड़ी हकाल रहे हैं। इस बात का उदाहरण यह है कि राशन यातायात ठेकेदार श्रीनाथ ट्रांसपोर्ट कंपनी की 70 लाख की सॉलवंसी का कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी उस से बिना सॉलवंसी के काम लिया जा रहा है। यह बड़ी घोर लापरवाही या फिर जान बूझकर दी गई छूट सामने आई है।​

NIT-EXCLUSIVE : बुलढाणा के राशन यातायात ठेकेदार की 'सॉलवंसी' का कार्यकाल समाप्त फिर भी जारी है काम, ठेकेदार पर डीएसओ की 'कृपा-दृष्टी' शक के घेरे में | New India Timesबुलढाणा ज़िले की शासकीय वितरण प्रणाली अर्थात राशन का अनाज एफसीआई के खामगांव गोदाम से जिले के 16 गोदामों तक और इन 16 गोदामों से “द्वार पहुंच” योजना के तहत जिले की सभी राशन दूकानों तक अनाज ले जाने का ठेका अमरावती की श्रीनाथ ट्रांसपोर्ट कंपनी ने लिया है। शासन नियम के अनुसार ठेका लेते समय ठेकेदार को सुरक्षा के रूप में जाती सॉलवंसी या फिर यातायात खर्च के 20 प्रतिशत की बैंक गारंटी प्रशासन को देना अनिवार्य है। इस ठेका ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालक पन्नालाल चोखेलाल गुप्ता ने अपने अमरावती स्थित मकान का सॉलवंसी प्रमाण पत्र जिलाधीश अमरावती द्वारा 6 सितंबर 2016 को बनाकर बुलढाणा आपूर्ति कार्यालय में पेश किया था। शासकीय परीपत्र की शर्त 11 अनुसार ठेकेदार गुप्ता ने अपने करानामे में कहा है कि वे प्रति वर्ष अपने सॉलवंसी प्रमाण पत्र को रेनिवल कर के देंगे किन्तु चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है कि सॉलवंसी प्रमाण पत्र का एक साल का कार्यकाल विगत 5 सितंबर को ही समाप्त हो गया है इस के बावजूद आज भी ठेकेदार शासन नियम की धज्जियां उड़ा कर यातायात का काम कर रहा है। अब सवाल यह खडा हो रहा है कि सॉलवंसी प्रमाणपत्र की मुद्दत समाप्त होने से पहले ही आपूर्ति विभाग ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस देते हुए सॉलवंसी प्रमाण पत्र को रिनिवल करने का के लिए सूचित क्यों नहीं किया? वहीं ठेकेदार की भी यह जिम्मेदारी थी कि वह कार्यकाल समाप्त होने से पहले ही अपना सॉलवंसी प्रमाणपत्र रिनिवल करके लाता, किंतु बुलढाणा जिला आपूर्ति विभाग और ठेकेदार एक तरह से शासकीय नियमों को ठेंगा बता कर अपने मन के नियम चला रहे हैं। 

बता दें कि यातायात ठेकेदार द्वारा अब तक कई नियमों के उल्लंघन किये जाने के मामले सामने आने का बाद भी ठेकेदार पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ख़ास बात तो यह है कि ठेकेदार पर चिखली एवं खामगांव थाने में राशन के अनाज की कालाबाज़ारी किये जाने के आरोप में अपराध भी दर्ज किये गए है तथा शेगांव के राशन घोटाले में ठेकेदार पर कार्रवाई किये जाने का आदेश भी जिलाधीश द्वारा जारी किये जाने के बाद भी जिला आपूर्ति अधिकारी यातायात ठेकेदार को बचाने की जी-जान से कोशिश कर रहे हैं। यह बात आम जनता के समझ से बाहर है कि आखिर जिला आपूर्ति अधिकारी और यातायात ठेकेदार के बीच क्या रिश्ता है कि वे अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पाए है?

  • डीएसओ का कोई प्रतिसाद नहीं

राशन अनाज के यातायात ठेकेदार के सॉलवंसी प्रमाणपत्र का 1 साल का कार्यकाल खत्म हो गया है तथा ठेकेदार ने सॉलवंसी प्रमाण पत्र को रिनिवल कराया या नहीं इस बात की जानकारी लेने के लिए जब बुलढाणा के जिला आपूर्ति अधिकारी बी.यु. काले से उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो उनकी तरफ से कोई प्रतिसाद नहीं मिला।

By nit

Exit mobile version