सलमान चिश्ती, रायबरेली ( यूपी ), NIT;
किसान दिवस में जिलाधिकारी ने किसानों को कम्पोजिट फार्मिंग करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि किसान आधुनिक तकनीकि से नगदी फसल की पैदावार स ज्यादा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। फूलों की खेती करने के लिए किसानों को प्रेरित किया।
जिलाधिकारी ने उद्यान अधिकारी को फरवरी-मार्च माह में फल एवं फूलों की प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन किसानों का पूरा सहयोग करेगा। इस अवसर पर किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गयी। कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों की समस्याओं का समाधान किया गया। कृषि वैज्ञानिक डॉ ऐ के त्रिपाठी ने बताया कि वर्तमान समय में धान की खेती की जा रही है। धान की पत्तियां पीली पड़ जाये तो दवा का छिड़काव करने का सुझाव किसानों को दिया गया। उन्होंने बताया कि जब भी किसान किसी पौध की नर्सरी लगाएं तो उसमें जाली अवश्य लगाएं, जिससे कीड़ों से बचाव किया जा सकता है। सभी ऋणी और गैर ऋणी किसान अपनी फसल का बीमा अवश्य कराएं।
किसान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी देवेन्द्र कुमार पाण्डेय, उप कृषि निदेशक महेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी रवि चन्द्र प्रकाश सहित अन्य अधिकारी व किसान बन्धु उपस्थित रहे।
