महाष्टमी पर उज्जैन में आज किया गया नगर पूजन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/विजय सोलंकी, उज्जैन (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231022-WA0118.mp4
New India Times

उज्जैन में राजा विक्रमादित्य के समय से नगर पूजा की परंपरा चली आ रही है। इस परंपरा का निर्वाह करते हुए उज्जैन के राजा अर्थात जिला कलेक्टर द्वारा किया जाता है
यह नवरात्रि पर महाष्टमी के दिन वर्ष में एक बार जिला प्रशासन द्वारा नगर पूजा की जाती है। इस पूजा में लगभग 19 किलो मीटर तक मदिरा की धार लगाई जाती है जो कि शहर की कई देवी मंदिरों में जाती है इस महा पूजा में जिला प्रशासन के साथ-साथ कई श्रद्धालु पैदल चलते हैं।
यह यात्रा सुबह से प्रारंभ होकर शाम तक खत्म होती है। यात्रा उज्जैन की प्रसिद्ध 24 खंबा माता मंदिर से प्रारंभ होकर नगर भ्रमण के बाद ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर पर शिखर ध्वज चढ़कर समाप्त होती है। इस यात्रा की खास बातें होती कि एक घड़े में मदिरा को भर जाता है जिसने नीचे छेद होता है जिससे पूरी यात्रा के दौरान सड़क मार्ग देवी मंदिरों में मदिरा की धार बढ़ाई जाती है हर बार माह पूजा में जिला कलेक्टर के साथ प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी वह बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित होते हैं।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231022-WA0119.mp4

इसी परंपरा को निभाने के लिए महाष्टमी के दिन आज सुबह जिला प्रशासन के अधिकारी और कर्मचारी उज्जैन 24 खंबा माता मंदिर पर पहुंचे और देवी महालय और महामाया की पूजा कर देवी को मदिरा चढ़ाई गई यह महाष्टमी की महा पूजा सुबह 8:00 बजे से ढोल ताशों के साथ शुरू हुई बाद में प्रशासनिक अमला तहसीलदार के नेतृत्व में नगर पूजा पर निकल पड़ा महा पूजा की यात्रा में कोटवार के हाथ में एक कलश रहता है इसके पहले में चेक किया हुआ होता है ताकि मदिरा की धार लगातार बहती रहे देवी शक्तियों को चढ़ाए जाने वाली इस मदिरा को प्रसाद के रूप में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रहण भी करते हैं।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version