संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
ग्वालियर ( सेवा नगर ) में एस पी डॉक्टर आशीष, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कौशल, थाना प्रभारी मदन मोहन, सीएसपी जादौन साहब ने त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए शहर के जिम्मेदार नागरिकों के साथ एक शांति बैठक आयोजित कर सभी लोगो से शांती की अपील की।शांति बैठक में शहर के कुछ जिम्मेदार लोगों को सम्मानित भी किया गया है। सम्मानित किये गये लोगों में पार्षद विनोद यादव, शील खत्री, युसूफ खान, आरिफ खान आदि लोग शामिल हैं।
विदित रहे कि यह वही जगह है जहां लगभग दो वर्ष पूर्व कुछ आसामाजिक तत्वों के द्वारा माहौल खराब किया गया था जिससे यहाँ कर्फ्यू का माहौल बन चुका था। उस समय भी एडिशनल एसपी दिनेश कौशल साहब ने अहम भूमिका निभाई थी और शहर के माहौल को कंट्रोल किया था। आज भी ह वह शांति बनाए रखने की हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं।
