टिकट न मिलने वाले मंत्रियों व विधायकों की कल मुख्यमंत्री निवास पर होगी बैठक | New India Times

खालिद गौरी, लखनऊ, NIT; ​टिकट न मिलने वाले मंत्रियों व विधायकों की कल मुख्यमंत्री निवास पर होगी बैठक | New India Timesसमाजवादी पार्टी जो पहले से ही चाचा भतीजे की खींचतान से जूझ रही है वहीं अब उसे उन मंत्रियों और विधायकों के बागी हो जाने का खतरा भी सता रहा है जिनके टिकट कट गया है। ऐसी ही परिस्थिति से निपटने के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल एक बैठक बुलाई है जहाँ नाराज पार्टी विधायकों और मंत्रियों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की जाएगी।​
टिकट न मिलने वाले मंत्रियों व विधायकों की कल मुख्यमंत्री निवास पर होगी बैठक | New India Timesमिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कल सुबह 11 बजे उन सभी विधायकों और मंत्रियों की बैठक बुलाई  है जिनके टिकट कट गए हैं। इसके साथ ही वह नेता भी आ सकते हैं जिनको सीएम से कुछ कहना है। अपने टिकट और उम्मीदवारी को लेकर जिनका टिकट होल्ड है वह लोग भी आ सकते हैं। कल सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग पर बैठक होगी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version