मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

विधानसभा आम निर्वाचन-2023 के तहत जिले में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्विघ्न मतदान संपन्न कराने के उद्देश्य से जिले में व्यापक तैयारियाँ एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर रूप से जारी है। इसी कड़ी में आज परमानंद गोविंदजीवाला ऑडिटोरियम में 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग एवं दिव्यांग मतदाताओं के घर-घर जाकर मतदान की सुविधा दी जाने हेतु प्रशिक्षण आयोजित रहा।
प्रशिक्षण अवसर पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने निर्देशित किया कि निर्वाचन कार्य में गंभीरता, सक्रियता एवं बेहतर रूप से कार्य किया जायें तथा गोपनीयता का विशेष ध्यान दिया जाये। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग से प्राप्त दिशा-निर्देशों के तहत गठित दल आपसी समन्वयता से कार्य संपादित करना सुनिश्चित करें।
मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रशिक्षण में पॉवर पाईंट प्रजेंटेशन के माध्यम से अधिकारियों को निर्वाचन कराये जाने हेतु बारीकियां बतलाई गई। प्रशिक्षण अवसर पर अपर कलेक्टर श्री शंकरलाल सिंगाडे़, डिप्टी कलेक्टर एवं नोडल अधिकारी श्री राजेश पाटीदार, कृषि उपंसचालक एवं सहायक नोडल अधिकारी श्री एम.एस.देवके, पीठासीन अधिकारी, सेक्टर ऑफिसर्स एवं माइक्रो ऑर्ब्जवर उपस्थित रहे।
