अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT;
इंसानियत ग्रुप भिंड के युवाओ के एक दल जिसने कुरीतियों, सामाजिक बुराइयों के खिलाफ मुहिम छेड़ रखी है तथा इंसानों और जानवरों के दर्द के अंतर को खत्म करके इंसानियत के लिए कार्य करने का बीड़ा उठाया है। उसी परिपेक्ष्य में शहर में स्थित खंडा रोड पर एक रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें कार्यक्रमों के माध्यम से बताया गया कि किस प्रकार धर्म और मजहब के नाम पर लोग लड़ रहे हैं, जबकि हम किसी धर्म से पहले इंसान हैं। जानवरों को भी प्यार देना चाहिए, उनकी सेवा करनी चाहिए। इंसानियत ग्रुप के मुख्य कार्यकारी हक्कू सर ने NIT संवाददाता को बताया कि उनका मिशन किसी प्रकार का दान, अनुदान नहीं लेता है और जो भी करते हैं दिल से करते हैं।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर इलैया राजा टी, एसपी अनिल सिंह, भिण्ड विधायक नरेंद्र सिंह, जनपद अध्यक्ष संजू जाटव, राजेश शर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रमेश दुबे, नपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा, पिंकी भदौरिया, राधे गोपाल यादव, रक्षपाल सिंह, सहारा समय पत्रकार एवं समाजसेवी गणेश भारद्वाज, राहुल भारद्वाज, साकार तिवारी, नितिन दीक्षित, प्रो.इक़बाल अली सहित हज़ारों लोग उपस्थित थे।
