इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

अ श्योर यू द्वारा जिले के विभिन्न इलाकों में इस प्रकार की वर्कशाप की जा रही है। आज अ श्योर यू ने महारानी बाई कन्या उच्चतर विद्यालय में वर्कशाप की 2500 के करीब लड़कियों को जानकारी दी। पीरियड्स के कठिन समय को आप कैसे आसान बना सकते हैं क्या ख्याल करना है, क्या सावधानियां रखनी है, विषय पर विस्तार से चर्चा की।
बच्चियों को बताया कि यदि वे अपनी समस्या सबके सामने नहीं रख सकती तो आप ऑनलाइन, मोबाइल, या व्हाट्सएप मेसेज कर सकती हैं। हमारी विशेषज्ञ टीम आपकी मदद करेगी। अ श्योर यू टीम में अपनी सेवाएं दे रहे है, विकास जैन, मेघा जैन, और कविता खत्री। यदि आप भी हमारी टीम से जुड़कर समाज सेवा करना चाहते हैं तो आप हमसे जुड़ सकते हैं। महिलाएं मजबूत होंगी तभी हमारा देश मजबूत होगा। अ श्योर यू का उद्देश्य लड़कियों, महिलाओं में जागरुकता फैलाना है, ताकि वह मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों से बच सकें। संक्रमण से अपने आप को दूर रख सकें। अ श्योर यू सेनेटरी पैड अभी तक गुना जिले के विभिन्न स्थानों पर जाकर कार्यशाला कर चुकी है।
अ श्योर यू सेनेटरी गुना, अशोक नगर, शिवपुरी जिले के हर छोटे-बड़े स्कूलों में जाकर स्कूली बच्चियों को जागरूक कर रही है।
