मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुश्री भव्या मित्तल ने आज जिला पंचायत कार्यालय में संचालित एमसीएमसी (MCMC) कक्ष का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
उल्लेखनीय है कि पेड न्यूज पर नियंत्रण एवं विज्ञापन के प्रमाणन हेतु जिला पंचायत के प्रथम तल पर एमसीएमसी कक्ष संचालित किया जा रहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि, सौंपे गये कार्य-दायित्वों को आपसी तालमेल के साथ संपादित किया जाए। आवेदन प्राप्त होने पर विधिवत रूप से जांच कर आयोग के निर्देशानुसार कार्यवाही करना सुनिश्चित करें।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्रीमति सृष्टि जयंत देशमुख, एमसीएमसी नोडल अधिकारी श्रीमति सरोज सिंह परिहार, सहायक संचालक, परियोजना अधिकारी जिला पंचायत विजय पचौरी सदस्य सचिव सुश्री आशा उइके आदि उपस्थित रहे।
