पवन परूथी, ग्वालियर (मप्र), NIT:

आबकारी आयुक्त मध्यप्रदेश के आदेशानुसार विधानसभा निर्वाचन 2023 के मद्देनजर अवैध शराब के विनिर्माण, विक्रय और परिवहन के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत् आज दिनांक 15/ 10/ 2023 को ग्वालियर कलेक्टर श्रीमान अक्षय कुमार सिंह तथा उपायुक्त आबकारी संभाग ग्वालियर श्रीमान नरेश कुमार चौबे के निर्देशन में एवं सहायक आबकारी आयुक्त जिला ग्वालियर श्रीमान संदीप शर्मा के मार्गदर्शन में एवं आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी श्री मनीष द्विवेदी द्वारा प्राप्त सूचना के आधार पर वृत्त भितरवार के दुबा-दुबई तथा लाल ढांडा के कंजर डेरो में दबिश दी गई। जिसमें दबिश के दौरान विभिन्न स्थानों की तलाशी लेने पर 380 ली. हाथभट्टी मदिरा तथा लगभग 12000 kg गुड़ लहान जप्त किया। उक्त कार्यवाही में बरामद मुद्देमाल की अनुमानित कीमत ₹ 13 लाख हैं। उक्त कार्यवाहियों में मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34 के तहत् 04 प्रकरण पंजीबद्व किए गये।
उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मोनिका पाठक, रविशंकर यादव, सपना यादव आबकारी मुख्य आरक्षक नरेश चौहान, मुन्ना खान श, आबकारी आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार, भरत जाटव, महेश माहोर, पुरषोत्तम, बृजेश कौशल, ब्रजेश नागर, आकाश माहौर,प्रकाश सखावर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

