संदीप शुक्ला, ग्वालियर ( मप्र ), NIT;
जीवाजी विश्व विद्यालय के सभागार में संस्कार भारती द्वारा राष्ट्रीय विचार गोष्ठी एवं अखिल भारतीय साधारण सभा का आयोजन किया गया, जिसमें केन्द्रीय मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश की नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्रीमती माया सिंह कर रहीं हैं।
महापौर श्री विवेक नारायण शेजवलकर, संस्कार भारती के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री वासुदेव कामथ, संस्थापक सदस्य बाबा योगेन्द्र नाथ, राष्ट्रीय महामंत्री श्री विश्राम जामदार एवं जीवाजी विश्व विद्यालय की कुलपति प्रो संगीता शुक्ला मंचासीन थे।
राष्ट्रीय विचार गोष्ठी में देशभर से आये लगभग 300 विद्वान हिस्सा ले रहे हैं। इस तीन दिवसीय गोष्ठी का आज दूसरा दिन है।
