अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
झाँसी नगर इंजिनियर्स दिवस के मौके पर पेड़ लगाओ अभियान चलाया गया, जिसमें कई सामाजिक संगठनों के लोगों ने हिस्सा लिया।
इंजीनियर्स डे पर सिंचाई विभाग झांसी के अशोक कुमार सिंह, सहायक अभियंता श्री सत्येंद्र सिंह, जूनियर इंजीनियर श्री शैलेंद्र सिंह, जूनियर इंजीनियर एवं श्री इशरत आब्दी( बॉबी ) ने बताया कि अगर पेड़ पौधे नही लगाए गए तो शुद्ध हवा कहा से इंसान को मिलेगी। वहीं बढ़ते ट्रैफिक पलूशन से इंसान गम्भीर बीमारियों से इंसान लड़ रहा है एवं उसका एक ही विकल्प दिखाई दे रहा है कि हर भारतवासी अपने घर या खाली स्थान पर पेड़ ज़रूर लगाए ताकी आने वाली हिंदुस्तान की पीढ़ी को इस घोर बीमारियों से लड़ना न पडे और शुद्ध वातवरण में लोग अपना जीवन व्यतीत करें।सइस मौके पर वरिष्ठ सहायक आदि ने वृक्षारोपण किया।
