दुर्गा पंडालों की पूर्व अनुमति लेना होगा: एसडीएम | New India Times

राकेश यादव, देवरी/सागर (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/10/VID-20231011-WA0077.mp4
New India Times

विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के बीच दौरान नवरात्र में दुर्गा प्रतिमाओं की स्थापना, धार्मिक कार्यक्रम, जुलूस एवं विभिन्न विषयों को लेकर एसडीएम कार्यालय में पुलिस शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि दुर्गा पंडालों की पूर्व अनुमति लेनी होगी।

बैठक में स्थानीय निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम गगन बिसेन ने निर्देश दिए की विधानसभा चुनाव की आचार संहिता सभी स्थानों पर लागू होगी कहीं भी झंडा बैनर लगाने के पूर्व कैंडिडेट या पार्टी को अनुमति लेना होगी। उन्होंने कहा कि शासकीय संपत्ति के उपयोग पर प्रतिबंध रहेगा लेकिन परंपरागत ढंग से होने वाले कार्यक्रम होंगे। नए सिरे से कोई भी काम नहीं होगा। उन्होंने कहा कि दुर्गा पंडालों में राजनीतिक प्रचार सामग्री नहीं लगाएंगे एवं पंडालों की पूर्व अनुमति लेना होगी। दुर्गा उत्सव समिति के सदस्यों को पंडालों में रहने वाले सदस्यों को नामित करना होगा गरबा एवं अन्य कार्यक्रमों की पूर्व अनुमति लेना होगी।

दुर्गा उत्सव के दौरान कोलाहल अधिनियम के डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। रात्रि 10 बजे के बाद कोलाहल पूरी तरह से बंद रहेगा। नवरात्र उत्सव झांकी जुलूस पूर्व निर्धारित रूटों पर रहेगा जिसमें हथियारों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस दौरान लोगों ने नगर में होने वाली शराब के आतंक, पुलिस बल की कमी के कारण मुख्य मार्ग पर नवरात्र में होने वाली अव्यवस्थाओं को लेकर ध्यान आकर्षित कराया।
बैठक में थाना प्रभारी रोहित डोंगरे के अलावा नगर के गणमान्य नागरिक, दुर्गा उत्सव समितियां के सदस्य एवं पत्रकार मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version