सशक्त पत्रकार समीति एवं युनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा राज्यस्तरीय पत्रकार महासम्मेलन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

सशक्त पत्रकार समीति एवं युनाइटेड प्रेस ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित होगा राज्यस्तरीय पत्रकार महासम्मेलन | New India Times

शनिवार को मंडी बाज़ार स्थित मीडिया हाउस पर सशक्त पत्रकार समिति एवं युनाइटेड प्रेस आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में पत्रकारों की एक बैठक आहूत की गई, जिसमें दोनों संस्थाओं के संयुक्त तत्वाधान में आगामी दिनों में होने वाले राज्य स्तरीय पत्रकार महासम्मेलन के कार्यक्रमों एवं गतिविधियों को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। सशक्त पत्रकार समीति के प्रदेश अध्यक्ष उमेश जंगाले ने बताया कि बुरहानपुर में जल्द ही सशक्त पत्रकार समिति एवं युनाइटेड प्रेस आर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वाधान में पत्रकारों का प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन होने जा रहा है, जिसकी तारीख एवं व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।

वहीं उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में प्रदेश के 1000 से अधिक पत्रकार शामिल होंगे। जिनके ठहरने, एवं भोजन और स्टेशन से लाने व ले जाने की व्यवस्था दोनों ही संस्था द्वारा की जाएंगी। वहीं युनाइटेड प्रेस आर्गेनाइजेशन प्रदेश अध्यक्ष रिजवान अंसारी ने बताया कि इस तरह का भव्य कार्यक्रम बुरहानपुर के इतिहास में पहली बार होने जा रहा है, जिसके लिए पूर्व से दोनों संस्थाओं के प्रतिनिधियों द्वारा पर मिलजुल कर तैयारी की जा रही है। जल्द ही इस कार्यक्रम की तारीख की घोषणा की जाएगी। बता दें कि बुरहानपुर में इस तरह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित होगा जिसमें 1000 से अधिक पत्रकारों के शामिल की संभावना है। इस अवसर पर अनिल महाजन को सशक्त पत्रकार समिति में संभाग महामंत्री बनाया गया, जिनको सभी पत्रकारों ने बधाई दी।

इस दौरान नितिन इंगले, राजेश जाधव, संजय सिंह शिंदे, नरेश चौकसे, अनिल महाजन, एजाज खान, विनोद लौंढे, दिलीप कुमार मोरे, मनोज गावंदे, तौकीर आलम, वासिद खान, शेख सत्तार, संदीप भालसिंह, प्रीतम महाजन, मुजफ्फर अली, शेख अजहर, भगवानदास शाह, बबलू डोडवे, निलेश महाजन जसोंदी, सागर चौरसिया सहित बड़ी संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे। निमाड़ के ख्याति नाम पत्रकार रिजवान अंसारी ने गत वर्ष खंडवा में बड़ा आयोजन किया था। पत्रकारों को संगठित करके इस प्रकार के आयोजन करने का श्री अंसारी के पास हुनर है। वहीं उमेश जंगाले भी भरी बरसात में रैली निकाल कर पत्रकारों को संगठित करके ऐसे आयोजन करने में महारत रखते हैं। माना जा रहा है कि दोनों महानुभाव मिलकर प्रदेश स्तरीय महासम्मेलन के माध्यम से बुरहानपुर में एक इतिहास रचेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version