म्यंमार में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में यवतमाल के तिरंगा चौक में प्रदर्शन | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​
म्यंमार में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में यवतमाल के तिरंगा चौक में प्रदर्शन | New India Timesम्यंमार में कुछ दिनों से रोहिंग्या मुसलमानों पर बड़े पैमाने पर अत्याचार शुरू है। सैंकड़ों की तादाद में वहां पर रोहिंग्या मुसलमानों का कत्लेआम किया जा रहा है। जिसके कारण यह लोग भारत और बांग्लादेश में पलायन करने पर मजबूर हो चुके हैं। इन पर हो रहे अत्याचारों को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ भी चिंता जता चुका है। देश में भी कई शहरों में म्यांमार की प्रधानमंत्री आंग सान सुकि के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा है। ​
म्यंमार में रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हो रहे अत्याचारों के विरोध में यवतमाल के तिरंगा चौक में प्रदर्शन | New India Timesयवतमाल शहर के तिरंगा चौक में भी यवतमाल मुस्लिम समाज की ओर से रोहिंग्या मुसलमानों के साथ हो रही हिंसा को लेकर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान सैकड़ों लोग मौजूद थे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि जिस तरह से एक कौम को लेकर म्यांमार में हिंसा की जा रही है वह सरासर गलत है। छोटे छोटे बच्चों के साथ ही महिलाओं को भी मारा जा रहा है, लेकिन म्यांमार की सरकार रोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों को रोकने में नाकाम साबित हो रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version