पत्रकारों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने व बुरहानपुर में ज़िला मीडिया सेंटर खोलने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा ने सीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

पत्रकारों पर दर्ज मुकदमें वापस लेने व बुरहानपुर में ज़िला मीडिया सेंटर खोलने की मांग को लेकर राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा ने सीएम को सौंपा ज्ञापन | New India Times

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधवार को बुरहानपुर नगर आगमन पर उन्हें राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत की ज़िला इकाई बुरहानपुर की ओर से इकाई के प्रदेश महासचिव मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला के नेतृत्व में उनकी टीम के साथ ज्ञापन सौंपा गया। पत्रकारों की सुध लेने पर प्रदेश महासचिव मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायम वाला व जिला अध्यक्ष बनवारी मेटकर ने सीएम को धन्यवाद दिया, वहीं बुरहानपुर में जिला मीडिया सेंटर खोले जाने की मांग की। इसके साथ प्रदेश के पत्रकारों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की मांग राष्ट्रीय पत्रकार मोर्चा भारत की ज़िला इकाई बुरहानपुर की ओर से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से की गई है। मुख्यमंत्री ने मांगों पर ध्यान देने का आश्वासन दिया। इस दौरान टीम मुलायम वाला एवं टीम मेटकर मौजूद थी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article