अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT;
झांसी नगर में आज अंदर उन्नाव गेट ,पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जन्म शताब्दी दिवस वर्ष पर महिला स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें श्रीमती सावित्री कुशवाह बुंदेलखंड क्षेत्रीय मंत्री ज़िला प्रभारी एवं पूर्व पार्षद कनक शिवहरे प्रदेश कार्य समिति सदस्य ज़िला मोर्चा, सुमन पुरोहित अधिवक्ता महिला मोर्चा एवं आशा सोनी, उर्मिला पटेरिया चित्रा सिंह, गिरजा तिवारी, रीता वर्मा, रजनी सेंगर इत्यादि मौजूद रहीं।
इस शिविर में लैब टेक्नीशियन शशिकान्त गौतम, फर्मासिस्ट चंदेल सिंह यादव एवं स्टाफ नर्स रचना पाल कांति यादव, सरिता यादव ,फर्मासिस्ट पवन कुमार, वार्ड बुआय ब्रजेश, सरिता देवी, स्वीपर चौकीदार भूपेंद्र, एएनएम राधिका यादव एवं मुख्य रूप से झांसी महिला चिकित्सालय से आई डॉक्टर रेनु तरैया, सी एम ओ, आईसी एवं डॉक्टर रामस्वरूप श्रीवास्तव मौजूद रहे।
नगर की इमलीपूरा आशा स्टाफ भी मौजूद रहा जिसमें आशाओं ने भी बढ़ चढ़ कर समाज के इस काम में सहयोग किया, जिनमें दुर्गेश नन्दनी, खुशबू ,साधना, उर्मिला, रचना खटीक, ऊषा, सावित्री कुशवाह शांति आदि ने महिला स्वास्थ परीक्षण शिविर में अपना योगदान देकर साबित कर दिया कि आशा भी किसी डॉक्टर से कम नहीं होती हैं, वही निवासी उन्नावगेट मोहनीश कुमार साहू भी अपना भरपूर सहयोग दिया।
इस महिला सवास्थ्य परीक्षण में खून की जांच, हिमोगीलोबिन, डायरिया, काला पानी, चिकन गुनिया, बेबी वेट गर्भवती महिलाओं की जांच इत्यादि जांचे निःशुल्क की गई एवं बीमारी के अनुसार सलाह और दवाएं वितरीत कीईगई, जिसमें करीब 400 से 500 मरीज़ों ने अपने चेकअप के साथ दावा प्राप्त किया। श्रीमती सावित्री कुशवाह बुंदेलखंड क्षेत्रिय मंत्री ज़िला प्रभारी एवं पूर्व पार्षद की सरहाना अंदर उनावगेट, बाहर उनावगेट, अलिगोल, मेवतीपुरा के निवासी करते हुए नज़र आये।
