रोहंगिया मुसलमानों के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के दखल देने की मांग को लेकर सपा ने डीएम को दिया ज्ञापन | New India Times

अब्दुल वहीद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; ​रोहंगिया मुसलमानों के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के दखल देने की मांग को लेकर सपा ने डीएम को दिया ज्ञापन | New India Timesम्यांमार में रोहंगिया मुसलमानों पर किये जा रहे अत्याचारों को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र द्वारा तुरन्त कदम उठाने की मांग का ज्ञापन ज़िलाधिकारी दिलीप पांढरपट्टे को समाजवादी पार्टी ने सौंप कर म्यंमार हिंसा के प्रति निषेध व्यक्त किया है। सपा पदाधिकारियोंने मांगब की है कि बर्मा (म्यांमार) में मुसलमानों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में भारत सरकार संयुक्त राष्ट्र संघ से हिंसाचार रोकने के लिए वार्तालाप करे। ​रोहंगिया मुसलमानों के मामले में संयुक्त राष्ट्र संघ के दखल देने की मांग को लेकर सपा ने डीएम को दिया ज्ञापन | New India Timesरोहिंग्या मुसलमानों पर हो रहे अत्याचार, मारकाट जुल्म ज्यादती की जा रही है। रोहिंग्या मुस्लिमों पर सरकारी सेना, पुलिस प्रशासन द्वारा आए दिन बंधक बनाकर अत्याचार किए जा रहे हैं। इस कारण बर्मा देश में रोहिंग्या मुसलमान असुरक्षित व डरा हुआ है और वहां से लोग पलायन कर रहे हैं। वहां पर मानवाधिकारों का खुलेआम सरकार प्रशासन द्वारा हनन किया जा रहा है। समाजवादी पार्टी ने मांग की है कि बर्मा में हो रही हत्याओं को इंसानियत के नाते जल्द से जल्द बंद कराया जाए और बर्मा सरकार पर अंतरराष्ट्रीय कोर्ट में कानूनी कार्रवाई की जाए। ज़िलाधिकारी कार्यालय के समक्ष उपस्थित हो कर अध्यक्ष अकील अंसारी, गोरख शर्मा, ज़मील मंसूरी, गुड़डू भाई काकर , इनाम सिद्दीकी, नावेद अख्तर, आलमगीर शेख, शकील अंसारी आदि ने बर्मा में हो रहे हिंसाचार के खिलाफ जोरदार घोषणा प्रदर्शन करते हुए ज़िलाधिकारी द्वारा भारत सरकार से हस्तक्षेप करने मांग  का ज्ञापन सौंपा गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version