जितेंद्र वर्मा, हरदा ( मध्यप्रदेश ), NIT;
पुलिस अधीक्षक हरदा आदित्य प्रताप सिंह के निर्देशानुसार आज पुलिस कंट्रोल रूम में ब्रेथ एनालायज़र मशीन का प्रशिक्षण सभी थानों से आये पुलिस कर्मचारियों को दिया गया। सभी थानों को ये मशीन वितरित की जायेगी। इस मशीन के द्वारा शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों को चेक किया जायेगा। इससे शराब पीकर गाडी चलाने वालों पर कानूनी कार्यवाही की जा सकेगी।
