बाइक चोर गिरोह आया पुलिस शिकंजे में, 8 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Times

अरशद आब्दी/ विकास बिदुआ, झांसी (यूपी), NIT; ​बाइक चोर गिरोह आया पुलिस शिकंजे में, 8 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Timesझांसी जिला के गुरसराय पुलिस ने बाइक चोर गिरोह को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

झांसी एसएसपी  के निर्देशानुसार क्षेत्रीय अधिकारी श्री बलधारी सिंह के आदेश पर थाना अध्यक्ष सीपी श्रीमान दुबे जी अपने पुलिस काफ़िले के साथ गुरसराय से एरच रोड के लिए निकले तो गुरसराय से 1 किलोमीटर की दूरी पर धर्म कांटा के समीप पुलिया पर 2 लोग बैठे हुए थे जो पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने घेरा बंदी करके उन दोनों को पकड़ लिया गया। पकड़े गए दोनों अभियुक्तों से पूछताछ में पुलिया के नीचे करीब सात मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटरी बरामद करने में गुरसराय पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई। ​बाइक चोर गिरोह आया पुलिस शिकंजे में, 8 मोटरसाइकिलें बरामद | New India Timesइस कारवाई में पूरा पुलिस बल साथ में इस बड़ी सफलता में पुलिस डिपार्टमेंट के सिपाहियों के भी बड़ा सहियोग रहा जिसमें क्षेत्रीय अधिकारियों ने बहुत-बहुत बधाई दी। थाना अध्यक्ष जी से जानकारी लेते हुए उन्होंने कहा की बाक़ी मुल्जिमो की तलाश जारी है अतः वह भी जल्द पुलिस के शिकंजे में होंगे ,पुलिस की बड़ी सफलता की हर समाज का इंसान सराहना करता नजर आ रहा है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version