कन्नौद बायपास पूर्णतः प्रतिबंधित,किसी भी प्रकार के वाहन नहीं निकल सकेंगे, बार-बार जाम एवं दुर्घटनाओं को  लेकर लिया गया निर्णय | New India Times

श्रीकांत पुरोहित, देवास ( मप्र ), NIT; ​कन्नौद बायपास पूर्णतः प्रतिबंधित,किसी भी प्रकार के वाहन नहीं निकल सकेंगे, बार-बार जाम एवं दुर्घटनाओं को  लेकर लिया गया निर्णय | New India Timesइंदौर बैतूल नेशनल हाइवे का कन्नौद नगर पंचायत चौराहे से लेकर साईं मंदिर तक इंदौर बेतुल नेशनल हाइवे 59 पर कन्नौद बाईपास पर सीमेंट कांक्रीट रोड का निर्माण का कार्य चल रहा है जिससे दिन में कई 2-3 घंटे तक जाम की स्थिति बन रही थी वही कई दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं और भारी वाहन भी फंस रहे थे।​कन्नौद बायपास पूर्णतः प्रतिबंधित,किसी भी प्रकार के वाहन नहीं निकल सकेंगे, बार-बार जाम एवं दुर्घटनाओं को  लेकर लिया गया निर्णय | New India Timesसोमवार को भी बस में सवार एक महिला का हाथ बायपास पर कट गया था। उपरोक्त गंभीर स्थिति को देखते हुए इंदौर बैतूल नेशनल हाइवे के इंजीनियर दीपक मीणा ने बताया की बुधवार शाम चार बजे से 15 दिनों के लिऐ कन्नौद नगर पंचायत चौराहे से साईं मंदिर तक बायपास मार्ग को पुरी तरह यातायात को बंद किया गया है।   इस दौरान सभी वाहनों का आना जाना प्रतिबंधित कर दिया गया है तथा इस दौरान इंदौर सतवास की ओर से आने वाले वाहन मुख्य मार्ग से निकलेंगे एवं हरदा आष्टा की ओर से इंदौर सतवास खंडवा की ओर जाने वाले वाहन से आने वाले वाहन बस स्टेण्ड होते हुऐ तालाब मोहल्ला से गणेश चौक से नगर पंचायत चौराहै पहुंचकर सतवास खंडवा इंदौर की और जा सकेंगे, इसके लिऐ पुलिस ने बस स्टैण्ड, नगर पंचायत चौराहै पर पुलिस जवान की व्यवस्था की है।​कन्नौद बायपास पूर्णतः प्रतिबंधित,किसी भी प्रकार के वाहन नहीं निकल सकेंगे, बार-बार जाम एवं दुर्घटनाओं को  लेकर लिया गया निर्णय | New India Timesहाइवे के अधिकारी दीपक मीणा ने NIT संवाददाता को बताया कि इस संबध मे विधायक आशीष शर्मा व तथा स्थानीय प्रशासन व SDM, तहसीलदार, टीआई को उक्त समस्याओं से अवगत करा दिया है। वहीं उन्होंने कन्नौद की जनता से भी अपील की है बायपास पर सीमेंट निर्माण कार्य में सहयोग प्रदान करें तभी कन्नौद नगर के बायपास को बेहतर बना पायेंगे।

By nit

Exit mobile version