कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायतों का किया गया निरीक्षण | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/पंकज बडोला, झाबुआ (मप्र), NIT:

कलेक्टर द्वारा ग्राम पंचायतों का किया गया निरीक्षण | New India Times

शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के कार्यों की समीक्षा हेतु कलेक्टर सुश्री तन्वी हुड्डा द्वारा 4 ग्राम पंचायतों जिनमें विकास खण्ड झाबुआ की ग्राम पंचायत सेमलिया बड़ा एवं विकासखण्ड रामा की ग्राम पंचायत खरडू बड़ी, रोटला एवं कोकावद का निरीक्षण किया गया।

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230930-WA0029.mp4
New India Times

कलेक्टर सुश्री हुड्डा ने मुख्यमंत्री लाड़ली बहना आवास एवं लाड़ली बहना योजना उज्जवला गैस के ऑनलाइन आवेदन की जानकारी ली एवं यहां उपस्थित ग्रामीणों को बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) के समस्त एलपीजी गैस कनेक्शनधारी उपभोक्ताओं और गैर PMUY श्रेणी में MMLBY में पंजीकृत एसी लाड़ली बहने जिनके स्वयं के नाम से घरेलू गैस कनेक्शन (14.2 किलो ग्राम) हैं, को 01 सितम्बर से गैस सिलेंडर रिफिल 450 (रुपये चार सौ पचास) में उपलब्ध कराया जाएगा।

ऐसी सभी महिलाएं जिनके स्वयं के नाम से गैस कनेक्शन है, इस योजना का लाभ अधिक से अधिक लें।
इस दौरान कलेक्टर ने यहां उपस्थित स्टॉफ को निर्देश दिए की अधिकतम महिलाओं के आवेदन प्राप्त किए जाएं, जिससे कोई भी पात्र महिला इस योजना के लाभ से वंचित न रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version