संदीप शुक्ला, ब्यूरो चीफ, ग्वालियर (मप्र), NIT:

सेवानगर ग्वालियर में दैनिक भास्कर के डिपो संचालक पवन परुथी, मैनेजर गुलशन परुथी और न्यूज़ रिपोर्टर संदीप शुक्ला के कार्यालय के सामने दस दिन से विराजे गणपति का चल समारोह बड़ी धूमधाम के साथ ग्वालियर के सबसे बड़े तालाब “सागर ताल” ले जाया गया और सैकड़ों श्रद्धालुओं के बीच में गणपति का विसर्जन किया गया। अगले वर्ष के आगमन की मनोकामना की तत्पश्चात गणपति जी का विसर्जन हुआ।
चल समारोह का नेतृत्व सन्नी पाण्डेय, मुन्ना शर्मा, आकाश तोमर और छोटू तोमर ने किया।
