मालेगांव महाराष्ट्र में आज 29 सितंबर 2023 को आयोजित मिलादून नबी के जुलूस की क़यादत करेंगे हज़रत अल्लामा मौलाना अलहाज सैयद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मालेगांव महाराष्ट्र में आज 29 सितंबर 2023 को आयोजित मिलादून नबी के जुलूस की क़यादत करेंगे हज़रत अल्लामा मौलाना अलहाज सैयद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही | New India Times

यूपी के देवा शरीफ की भारत प्रसिद्ध आध्यात्मिक शख्सियत बुरहानपुर में आयोजित मीलादुन्न नबी के जुलूस (जूलूस ए मोहम्मदी) की क़यादत के लिए 26 सितंबर 2023 को अल्प प्रवास के लिए बुरहानपुर पधारे थे। आज गुरुवार को पीरे तरीक़त हज़रत सैयद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही क़िब्ला की कयादत में बुरहानपुर में ऐतिहासिक जुलूस निकाला। हजरत सैयद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही क़िब्ला की दुआ के साथ जुलूसे मोहम्मदी का समापन हुआ। जुलूस के समापन के बाद शाम को सड़क मार्ग से पीरे तरीक़त हज़रत सैय्यद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही क़िब्ला मालेगांव के लिए सड़क मार्ग से रवाना हो गए। मालेगांव में ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत उलेमा मालेगांव के परचम तले आज 29 सितंबर 2023 शुक्रवार (जुमा) को 104 वें जुलूसे मिलादून नबी का आयोजन किया गया है, जिस की क़यादत पीरे तरीक़त हज़रत अल्लामा मौलाना अलहाज सैयद मोहम्मद फारूक मियां चिश्ती मिस्बाही क़िब्ला के साथ खानक़ाहे नक्शबंदिया बालापुर महाराष्ट्र के सैयद ज़की मियां नक्शबंदी करेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article