उज्जैन में मासूम बेटी के साथ हुई घटना के अपराधी को मिलेगा कठोर दंड : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह | New India Times

अबरार अहमद खान/मुकीज खान, भोपाल (मप्र), NIT:

https://www.newindiatimes.net/wp-content/uploads/2023/09/VID-20230928-WA0143-1.mp4
New India Times

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन दुष्कर्म मामले में कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुऐ कहा कि मासूम बिटिया के साथ घिनौनी हरकत करने वाला अपराधी पकड़ा गया है। मासूम बेटी के साथ हुई घटना बहुत जघन्य और गंभीर है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि अपराधी को सजा दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उसे कठोरतम सजा दिलाई जाएगी। अपराधी पकड़ने में घायल हुआ है। वह उज्जैन का ही है। बेटी मध्यप्रदेश की है, उसकी हर तरह से चिंता करेंगे। अपराधी ने मध्यप्रदेश की आत्मा को घायल किया है। मैं लगातार हर घंटे वस्तुस्थिति का पता कर रहा था। ऐसे व्यक्ति समाज में रहने के काबिल नहीं है। ऐसे अपराधी को कठोरतम दंड जरूर मिलेगा।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version