सिद्धार्थ नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही मुश्तैद | New India Times

अबरार अली, ब्यूरो चीफ, सिद्धार्थ नगर (यूपी), NIT:

सिद्धार्थ नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही मुश्तैद | New India Times

इटवा तहसील क्षेत्र में जश्ने ईद मिलादुन्नबी स. का पर्व बडे़ ही सादगी, सौहार्द और शान्तिपूर्ण ढ़ंग से मनाया।
गुरूवार को जश्ने ईद मिलादुन्नबी पर्व के मुबारक मौके पर जुलूस की शुरुआत जामिया अहले सुन्नत फैजाने रजा इटवा से जोहर नमाज के बाद आलिमे दीन इस्लामिक धर्म गुरूओं में मौलाना मो. शमीम कादिरी, नूरानी शाह, मौलाना बरकत अली, इटवा जामा मस्जिद इमाम मौलाना मो. उस्मान, मौलाना मो. रईस, मौलाना आतिफ अलवी, सैयद अफरोज आदि के अगुवाई में निकाली गयी। जलूस बिस्कोहर रोड से निकल कर बढ़नी रोड, बांसी रोड, डुमरियागंज मार्ग से होकर पुनः बिस्कोहर रोड पर समाप्त हुई। जलूस के समापन से पहले यहां बिस्कोहर रोड पर पैगम्बरे इस्लाम स. के जीवनी पर रोशनी डाली गयी। देश की अम्न, शान्ति और विकास, उन्नति के लिए दुआएं मांगी गयी।

सिद्धार्थ नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही मुश्तैद | New India Times

बताया गया कि पैगम्बरे इस्लाम हजरत मो. स. पूरी दुनियां के लिए रहमत बनकर इस संसार में तशरीफ लाएं हैं। वो सिर्फ इस्लाम धर्म वालों के ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण जीव, मानवजीति तथा ब्रह्माण्ड के कण कण के लिए अन्तिम संदेष्टा ईशदूत पैगम्बर हैं। उनकी आमद दुनियां में होने पर समाज में तमाम तरह की फैली बुराईयों, अंध विश्वासों, कुरीतियों का अन्त हो गया। लोगों को तालीम हासिल करने पर जोर दिया गया। जिससे लोग अंधकार छोड़कर उजाले के तरफ लौटकर एक बेहतर इंसान बनें और दुनियां, आखिरत या परलोक में अच्छा मुकाम हासिल करें अर्थात् मोक्ष प्राप्त करें।

सिद्धार्थ नगर में बड़े ही धूमधाम से मनाया गया जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार, सुरक्षा व्यवस्था में पुलिस रही मुश्तैद | New India Times

इस्लाम अमन चैन कायम करने का संदेश देता है। इस्लाम एक पाक साफ मजहब है। इसमें जाति-पाति ऊंच नीच का कोई भेदभाव नहीं है। आखिर में देश के अमन चैन और खुशहाली की दुआएं मांग कर जुलूस का समापन किया गया। तेज धूप और 38 डिग्री तापमान पर भी श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखी गयी।

जलूस की अगुवाई कर रहे धर्मगुरूओं को अल्पसंखयक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डा. नादिर सलाम, पीस पार्टी के लोकसभा प्रभारी नौशद आजम ने मुबारकबाद पेश किया।
बांसी मार्ग पर समाजवादी पार्टी कार्यालय पर सपा के पदाधिकारियों द्वारा जलूस में आए लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था कराया गया।

ईद मिलादुन्नबी के मौक़े पर उ.प्र. अपराध निरोधक समिति लखनऊ के सिद्धार्थनगर जिला उप सचिव रिज़वान अहमद सिद्दीकी के दिशा निर्देशन में इटवा नगर पंचायत के मेन चौराहे पर शासन प्रशासन के सहयोग के लिए कैंप लगाया गया।

जिसमें मुख्य रूप से मो. क़मर, इमरान अहमद, अब्दुल रज्जाक, रेहान सिद्दीकी, गुड्डू, मो. हारून, आसिफ मंसूरी आदि ने पूर्ण सहयोग किया।
इस मौके पर बबलू खान, मो0 अनीश, फारूक हसन, कमरुज्जमा खां, वजहुल कमर, वसीउल्लाह, खान रजा, फिरोज मनिहार, गुल मो., गुड्डू खान सर्राफ, मेहताब रजा, गुलाम मो., अब्दुल लतीफ, मो. अनीस अंसारी, मो. सलीम, सफातुल्लाह, मो. आरिफ, अख्तर हुसैन, मो. इलियास, इब्ने हसन सहित क्षेत्र से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। महिलाएं भी काफी संख्या में जलूस देने आयी थीं। जलूस की सुरक्षा और शान्ति तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन उपजिला अधिकारी कर्मेन्द्र कुमार के निर्देश में काफी मुस्तैद रहा। पुलिस बल के जवान पुलिस क्षेत्राधिकारी इटवा जयराम व प्रभारी निरीक्षक इटवा संतोष कुमार तिवारी के निर्देशन में अपनी ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version