मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा सचिव अजय सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने बुरहानपुर की जन समस्याओं को लेकर कलेक्टर, एसपी से की भेंट | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा सचिव अजय सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने बुरहानपुर की जन समस्याओं को लेकर कलेक्टर, एसपी से की भेंट | New India Times

बुधवार को मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी भोपाल महासचिव श्री अजय सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए बुरहानपुर कलेक्टर सुश्री भव्या मित्तल और एसपी बुरहानपुर देवेंद्र कुमार पाटीदार से मुलाकात कर सफाई कर्मचारियों की हड़ताल का निराकरण करने, सफाई की वैकल्पिक व्यवस्था करने, शहर के गड्ढों को भरने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्ञापन दिया।

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महा सचिव अजय सिंह रघुवंशी के नेतृत्व में पार्षद प्रतिनिधि मंडल ने बुरहानपुर की जन समस्याओं को लेकर कलेक्टर, एसपी से की भेंट | New India Times

साथ ही एलपीजी गैस कनेक्शन के फॉर्म भरने में महिलाओं को आ रही समस्याओं के संबंध में भी चर्चा की। कलेक्टर बुरहानपुर सुश्री भव्या मित्तल ने जल्द समस्या का निराकरण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पाषर्दगण में सर्वश्री इस्माइल अंसारी, अमर मुन्ना यादव,अकील औलिया, फ़हीम हाश्मी, एडवोकेट एवं पार्षद उबेद एम शेख,मुज्जू मीर,अब्दुल्ला अंसारी, हमीद डायमंड,ज़हीर अब्बास मोमिन, ईनाम अंसारी सहित पूर्व ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष किशोर महाजन मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version