आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस ने निकाला फ़्लैग-मार्च | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र पुलिस ने निकाला फ़्लैग-मार्च | New India Times

एसपी बुरहानपुर श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के नेतृत्व में बुरहानपुर पुलिस आगामी त्यौहार अनंत चतुर्दशी एवं ईद मिलादुन्नबी को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। शहर वासियों में सुरक्षा एवं शांति का भाव सुदृढ़ करने व पुलिस की पुख्ता तैयारी का संदेश देने के उद्देश्य से पुलिस कप्तान श्री देवेंद्र कुमार पाटीदार के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अंतर सिंह कनेश, नगर पुलिस अधीक्षक श्री गौरव पाटिल के नेतृत्व में आज शाम पुलिस फ़ोर्स द्वारा शहर में फ़्लैग-मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च कंट्रोल रूम से शुरू होकर सुभाष चौक, मंडी चौक, अड्डे की मस्जिद, सिंधीपुरा गेट, इतवारा गेट, अंडा बाजार, फूल चौक, बाई साहब की हवेली, पांडुमल चौक, तिलक हाल, महाजनापेठ, शिकारपुरा चौकी होते हुए रियाज़ पहलवान की होटल पर समाप्त हुआ। फ्लैग मार्च में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, थानों के थाना प्रभारीगण, थाना स्टॉफ एवं त्यौहारों की व्यवस्था ड्यूटी हेतु हेडक्वार्टर से आया हुआ पुलिस फोर्स शामिल हुआ।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version