डोल ग्यारस के दिन ऐतिहासिक भव्य जुलूस के साथ गणेश जी की प्रतिमा का भी किया गया विसर्जन | New India Times

रहीम शेरानी हिन्दुस्तानी/रणवीर सिंह सिसोदिया, झाबुआ (मप्र), NIT:

डोल ग्यारस के दिन ऐतिहासिक भव्य जुलूस के साथ गणेश जी की प्रतिमा का भी किया गया विसर्जन | New India Times

जिले भर में गणेश महोत्सव का‌ रंग प्रतिदिन आनंद से लबरेज हो रहा है तो वही ग्राम भगोर के राम मंदिर में विराजमान गणेश जी की प्रतिमा को डोल ग्यारस के दिन बड़ी मात्रा में उपस्थित श्रद्धालुओं ने ऐतिहासिक जुलूस निकाल कर गणेश जी की प्रतिमा का विसर्जन किया।
सर्व प्रथम दोपहर 2:00 बजे गणेश प्रतिमा की पूजा अर्चना कर पुजारी ईश्वर दास बैरागी एवं विष्णु दास बैरागी के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी आरती की उसके बाद नगर के मुख्य मार्गों से भव्य जुलूस निकाला। जुलूस में आकर्षण का केंद्र रहे बग्गी के ऊपर गणेश जी विराजमान थे वही उनके आगे श्री राम मंदिर की प्राचीन झूले में बाल गोपाल एवं अन्य देवी देवता विराजमान थे।

उनके आगे बैंड बाजे की टीम भक्तिमय गीतों के साथ अपना कार्य कर रही थी वही जुलूस में उपस्थित बालक बालिका, युवक युवतियां, महिलाएं व बुजुर्ग भी जमकर थिरक रहे थे नगर का ऐतिहासिक जुलूस अपने आप में शोभायमान प्रतीत हो रहा था क्योंकि जगह-जगह ग्रामीण जन उक्त जुलूस को निहार रहे थे उक्त जुलूस श्री राम मंदिर से प्रारंभ होकर सदर बाजार होते हुए, पंचायत भवन चौराहा, तेजाजी महाराज चौराहे से गुजरता हुआ निर्धारित नेगडी नदी पर सायं 6:00 बजे करीब पहुंचा जहां पर पुजारी विष्णु दास बैरागी द्वारा आरती उतारी गई इसके बाद उपस्थित श्रद्धालुओं ने गणेश जी की प्रतिमा को नदी में बड़े ही इत्मीनान के साथ विसर्जन किया गया।

अंत में सभी ने प्रसादी भी ग्रहण की इस पूरे कार्यक्रम में थाना कल्याणपुर पुलिस टीम के सेवरसिह भूरिया, राजेंद्र सिंह राजपूत, एवं सुंदर सिंह सोलंकी, उपस्थित रहे जिन्होंने अपने दायित्व को कर्तव्य निष्ठा से निभाया जो वास्तव में धन्यवाद के पात्र है उनकी मुस्तैदी से कोई भी अप्रिय घटना घटीत नही हुई।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version