सलीम शेख, धुले ( महाराष्ट्र ), NIT;
उम्मीद एजुकेशनल एंड वेल्फेयर संस्था की ओर से गरीब जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन रिश्तेदारों की मदद से दी गई।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष ने बताया कि रिश्तेदारों में गरीब और जिसके यहां कोई कमाने वाला नहीं है ऐसी महिलाओं को हर महा रसोई का सामान मुहिया कराया जाता है। जो महिलाओं को सरकारी पेन्शन संजय निराधार योजना के तहत दिलाने का कार्य संस्था कर रही है। कुछ ही दिनों में महिलाओं को सरकारी पेंशन लागू हो जाएगी। संस्था को चलाने के लिए रुपए लगते हैं उस रुपए की मदद सभी रिश्तेदार मिलकर कर रहे हैं और हम उनका शुक्र अदा करते हैं कि आज हम जो कुछ गरीब रिश्तेदारों के लिए कर रहे हैं उसमें हमारे रिश्तेदारों का बहुत बड़ा सहयोग है।
