सुलेमान फ़ारूकी बने मदरसा बोर्ड के जिला संयोजक | New India Times

यूसुफ खान, ब्यूरो चीफ, धौलपुर (राजस्थान), NIT:

सुलेमान फ़ारूकी बने मदरसा बोर्ड के जिला संयोजक | New India Times

राजस्थान मदरसा बोर्ड चेयरमैन एम डी चौपदार साहब ने मदरसा बोर्ड कमेटी धौलपुर का गठन किया जिसमें मोहम्मद सुलेमान फारुकी को मदरसा बोर्ड कमेटी धौलपुर का जिला संयोजक नियुक्त किया गया। इस मौके पर कमेटी के लोगों का स्वागत सम्मान किया गया। जिला संयोजक सुलेमान फारूकी ने बताया कि चेयरमैन साहब ने मुझपे भरोसा कर यह जिम्मेदारी दी है जिसे मैं पूरी शिद्दत के साथ निभाऊंगा तथा मैं इस जिम्मेदारी देने के लिए चेयरमैन साहब का बहुत बहुत धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करता हूं।

मदरसा बोर्ड कमेटी संयोजक बनाए जाने पर मैं व मेरी कमेटी राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जी राजस्थान वित्त आयोग के अध्यक्ष माननीय प्रद्युम्न सिंह प्रदेश अध्यक्ष सेवादल हेमसिंह शेखावत रियाज फारुकी सदस्य राजस्थान हज कमेटी जिला अध्यक्ष कांग्रेस धौलपुर साकेत बिहारी शर्मा शोभा रानी कुशवाहा विधायक धौलपुर गिरिराज सिंह मलिंगा विधायक बाड़ी रोहित बोहरा विधायक राजाखेड़ा तथा खिलाड़ी लाल बेरवा अध्यक्ष राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग एवं विधायक बसेड़ी समृद्धि दीक्षित जिला अध्यक्ष सेवादल धौलपुर इन सभी के अथक प्रयासों से मुझे जिला सयोजक बनाया गया है मैं व मेरी कमेटी इन सभी का आभार व्यक्त करती है।

मदरसा बोर्ड कमेटी धौलपुर के पदाधिकारी के रूप में मुन्ना खान अब्बासी वरिष्ठ जिला सहसंयोजक बने।
असलम खान मास्टर साहब संयोजक एवं सादिक खान रिटायर्ड विद्युत विभाग सहसंयोजक बनाए गए तथा एडवोकेट रिजवान खान रियासत अली उस्मानी रईस खान एल एम एल ऐनुद्दीन कुरैशी आमिल खान मोगली, इमरान खान राशिद खान, मकबूल खान बाड़ी सारिक खान खेतोलिया आजाद अब्बासी राजाखेड़ा कयूम खान सरमथुरा जावेद फारूकी फुरकान अहमद सभी को सदस्य बनाया गया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version