इदरीस मंसूरी/अशोकनगर, गुना (मप्र), NIT:

हर वर्ष के भाँति इस वर्ष भी श्री गोकुल समाज सेवा संस्थान द्वारा विमान उत्सव के आगे आगे जल से सड़क को साफ किया गया, जिससे विमान उत्सव में लगे हुए धर्म प्रेमियों के पैर न जले, एवं भगवान का जल विहार स्वच्छ जगह से हो सके। इस मौके पर संगठन के जिला अध्यक्ष दीपक चौबे, छोटू शर्मा बड़ागांव, अमन महाराज, सोनू शर्मा, अजय चौबे, आदित्य शर्मा बड़ागांव, आदि सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
