शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन | New India Times

इदरीस मंसूरी, गुना (मप्र), NIT:

शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में किया गया राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस का आयोजन | New India Times

आज अनेक प्रकार की विसंगतियों के दौर में जब जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में जीवन मूल्यों का क्षरण हो रहा है, ऐसे में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रासंगिकता दिनों दिन बढ़ रही है। आज युवाओं में अभिवादनशीलता, बड़ों के पास बैठकर ज्ञान प्राप्त करना, दिनचर्या में मातृभाषा हिन्दी का उपयोग घट रहा है। एन एस एस युवाओं में सामाजिकता, राष्ट्रीयता के संस्कार देता है। आज युवाओं पर अपनी संस्कृति की रक्षा का दायित्व है। एकाकीपन, कुंठा, संत्रास और हीनता बोध से घिरे युवाओं में श्रेय और प्रेय दोनों का तालमेल आवश्यक है, क्योंकि सत्य का सदुपयोग राम बनाता है और शक्ति का दुरुपयोग रावण। युवा शक्तिपुंज है। और एन एस एस जीवन को साहचर्य की दिशा दिखाता है।

उक्त विचार शासकीय कस्तूरबा कन्या महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व जिला संगठक एवं प्राध्यापक डॉ सतीश चतुर्वेदी शाकुंतल ने मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। भारतीय संस्कृति की परंपरा अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं प्रेरणा पुरुष स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण करके हुआ। प्राचार्य डॉ. विनीता जैन के मार्गदर्शन एवं रासेयो प्रभारी डॉ. पूनम पारीक के संयोजन में कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। सर्वप्रथम प्राचार्य द्वारा अतिथियों का शाब्दिक स्वागत किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में यूथ मोटीवेटर जितेंद्र ब्रह्म भट्ट ने छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़ने के तमाम कारण बताएं एवं इस क्षेत्र में करियर बनाने के विषय में मार्गदर्शन दिया। आगे यूथ मोटीवेटर द्वारा छात्रों को विभिन्न कैंपों के विषय में जानकारी प्रदान की गई।

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े विभिन्न कार्य जेसे स्वच्छता, शिक्षा स्वास्थ्य, से जुड़कर किस प्रकार हम समाज में कार्य कर सकते हैं। साथ ही अपने जीवन के प्रेरणादायक और रोचक संस्मरण सुनाकर छात्राओं को रासेयो से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन रासेयो प्रभारी डॉ.पूनम पारीक के द्वारा एवं आभार आरती जाटव के द्वारा व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में रासेयो की विभिन्न खेल गतिविधि यो में विजेता छात्राओं को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इन गतिविधियों के अंतर्गत रचयिता सिंह सिसोदिया, मुस्कान साहू और आरती जाटव मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। उक्त कार्यक्रम मैं प्रोफेसर रूपाली रावत, डा.प्रीति यादव डॉ.दिवाकर तिवारी, श्रीमती सोनू सिसोदिया, कु.कीर्ति सोनी, प्रशांत आर्य, जावेद अली, मिथुन धाकड़ मनोज मीना, एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version