मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ऑल इंडिया म॑सुरी समाज की ज़िला इकाई के अध्यक्ष गफ्फार मंसूरी ने बताया कि गणपति थाना क्षेत्र के पास एक निजी हाल में मंसूरी समाज की ज़िला कार्य कारिणी का गठन कर 22 पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। उन्होंने बताया कि हमने कार्य सुविधा की दृष्टि से एवं सभी इलाकों का समुचित प्रतिनिधित्व प्राप्त हो, इस दृष्टिकोण से हमने बुरहानपुर, नेपानगर, खकनार और शाहपुर क्षेत्र में चार ब्लॉक अध्यक्ष भी नियुक्त किए हैं। गफ्फार मंसूरी ने बताया कि समाज को संगठित करने, समाज को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारा फोकस समाज में शिक्षा पर ज्यादा जोर देना है। सभी नवनियुक्ति पद अधिकारियों ने भी कहा है कि समाज ने हमें जो जिम्मेदारी दी है, हम उसे बड़ी इमानदारी के साथ निभाएंगे और समाज के हर काम में आगे आकर समाज को अच्छाईयों की ओर ले जाएंगे। इस मौके पर समाज के वरिष्ट गुलाब म॑सुरी, अब्दुल्ला म॑सुरी, एडवोकेट जफर मंसूरी, एडवोकेट नूर मंसूरी, पार्षद हफीज़ मंसूरी, अयुब म॑सुरी सहित काफी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।
