पत्रकारिता के साथ समाज सेवा: झांसी मीडिया क्लब ने भरी बच्चों की स्कूल फीस | New India Times

अरशद आब्दी, झांसी ( यूपी ), NIT; ​​पत्रकारिता के साथ समाज सेवा: झांसी मीडिया क्लब ने भरी बच्चों की स्कूल फीस | New India Timesझांसी में वैसे तो बड़े बड़े कार्यक्रमों में मंत्रियों के बगल में बैठकर फ़ोटो खिंचवाकर आम लोगों में अपना खौफ व दबदबा पैदा करने के लिए कुछ लोग खूब चंदा वसूली करते हैं और कुछ पत्रकार भी पत्रकारों के नाम पर चंदा लेकर अपना घर भरते हैं लेकिन झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष और उनकी टीम एक ऐसी टीम है जो पत्रकारिता के साथ साथ जनसेवा के कार्य बिना किसी से चंदा लिए सबसे आगे होकर मदद करते हैं। कुछ ऐसा ही आज झांसी मीडिया क्लब के अध्यक्ष मुकेश वर्मा और उनकी टीम ने किया। दतिया गेट के बाहर सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल में पढ़ने वाले 4 बच्चों की विगत डेढ़ वर्ष से फीस जमा न होने पर नाम काट दिया गया था। आज मुकेश वर्मा और उनकी टीम ने स्कूल पहुंच कर 4 बच्चों की फीस जमा कराई और स्कूल प्रासशन को बताया कि किसी भी हाल में बच्चों की शिक्षा न छूटे। कुछ ऐसा ही झाँसी मीडिया क्लब के संघठन में गत दिवस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किसी नेता या फिल्मी हीरो के साथ या अपने परिवार के साथ स्वतन्त्रता दिवस नहीं मनाया बल्कि मुकेश वर्मा जी और उनके पत्रकार साथियों ने अनाथ आश्रम में जाकर स्वतन्त्रता दिवस मनाया।​​पत्रकारिता के साथ समाज सेवा: झांसी मीडिया क्लब ने भरी बच्चों की स्कूल फीस | New India Timesजब NIT संवाददाता अरशद आब्दी ने यह जानने की कोशिश की कि स्वतन्त्रता दिवस अपना घर और अपने मित्रों के साथ मुकेश वर्मा जी ने क्यों नहीं मनाया तो मुकेश वर्मा झाँसी मीडिया क्लब अध्यक्ष ने बताया कि ये अनाथ बच्चे हैं और इनको इस बात का एहसास न हो कि इन अनाथ बच्चों का इस भरे संसार में कोई नहीं है, इस वजह से स्वतंत्रता दिवस अनाथ बच्चों के साथ मनाया गया। वहीं आज एक बार फिर मुकेश वर्मा जी ने 4 बच्चों की स्कूल फीस जमा करके साबित कर दिया कि आज भी समाज में ऐसे लोग मौजूद हैं जो अपने परिवार का खर्च कम करके समाज सेवा भी करते हैं और भगवान से उम्मीद करते है कि यही ज़मीन से उठते हुए बच्चे कभी अपने पैरों पर खड़े होकर एक नेक और क़ाबिल अफसर बनेंगे। यही मुकेश वर्मा जी का मकसद है और मीडिया किल्ब के सभी सम्माननिय पत्रकारों का लक्ष है। इस मौके पर पत्रकार महेश पटेरिया, रोहित झा, वरिष्ठ पत्रकार अशुतोष बनर्जी, नीरज साहू, आयुष साहू, आमिर खान,  एस आर न्यूज़ से रानू साहू, विकाश विश्वकर्मा, आशीष दुबे, विष्णु दुबे, प्रभात साहनी, मण्डल अध्यक्ष मुकेश त्रिपाठी, विजय कुशवाहा, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version