मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

बुरहानपुर में दाउदी बोहरा समाज जनों द्वारा ईद मिलादुन्नबी के मौके पर शहर आमिल शेख सैफ़ुद्दीन भाई अमरावती वाला की सदारत में हर्षोउल्लास के साथ ईद मिलादुन्नबी परंपरागत जुलूस निकाला गया। जुलूस में स्थानीय विधायक शेरा भैया, युथ आईकॉन हर्षित ठाकुर, कांग्रेस नेता शेली कीर अपने साथियों के साथ साथ जूलूस में चले।

अंजुमन जकवी जमात की जनसंपर्क समिति के प्रमुख मुल्ला तफज्जुल हुसैन मुलायमवाला ने बताया कि यह जुलूस सुबह 10 बजे नजमी मस्जिद दाउदपुरा से निकल कर रोशन चौराहा, पाला बाजार, इक़बाल चौक, सुभाष चौक, गांधी चौक, फव्वारा चौक, सिटी कोतवाली होते हुए जकवी हवेली पर समाप्त हुआ। जूलूस में बैतूल तालीम, स्काउट, हकीमी स्काउट घोड़े बग्गियों के साथ ही जुलूस में नन्हे मुंन्हे बच्चो में खास उत्साह के साथ से रंग बिरंगी पोशके पर बग्गियों में सवार होकर निकले। साथ ही जुलूस में घोड़े पर सवार होकर हाथ मे तिरंगा लिए घोड़ सवार जुलूस की अगुआई की।
जुलूस के दौरान हकीमी स्काउट दल ने महात्मा गांधी की प्रतिमा स्थल पर सलामी भी गई। कांग्रेस महासचिव अजयसिंह रघुवंशी, रफीक गुल मोहम्मद, पार्षद हमीद डायमंड, कांग्रेस नेता नूर काज़ी, सलीम कॉटन वाला प्रदीप राजे आशीष भगत, शेली कीर, प्रोफेसर इस्माईल बफाती, संजय जंगले, रोटरी क्लब के साथीगण, जिले के जनप्रतिनिधियों ने फूलों गुलदस्ते देकर मुबारकबाद दी। समस्त स्काउट दल द्वारा शहर आमिल साहब को सलामी देकर जुलूस का समापन हुआ। जुलूस में बोहरा समाज के शेख जाकिर भाई शायमलक, अलशेख कय्यूम इस्माईल भाई सुरूरी, मुल्ला जफर खान बहादुर, मोइज हुसैन पेट्रोल पंप वाला, अलहाज अली असगर टाकली वाला, मुल्ला हसन तकी, शेख शाकिर लुकमान जी,शकील खान बहादुर, तालिब भाई शमीम, अमीर भाई सीमेंट वाला,मोहम्मद शमीम अंसारी, मंसूर सेवक, मोहम्मद मर्चेंट, अलीअसगर मोर्डन सहित बड़ी संख्या में समाज जनों ने शिरकत की।
