मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

ईद-ए-मिलाद-उन-नबी के शुभ अवसर पर आज बुरहानपुर में बोहरा समाज द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह उर्फ़ शेरा भैय्या भी सम्मिलित हुए। विधायक शेरा भैय्या ने बताया पैगम्बर हज़रत मोहम्मद साहब की तालीमात (शिक्षा) मानव समाज के फलाह, तरक्की और खुशनुदी के लिए थी। उनका पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति, विश्व बन्धुत्व का था। शेरा भैय्या ने सभी बोहरा समाजजन को सौहार्द्र, प्रेम के साथ ईद-ए-मीलाद-उन-नबी मनाएं, ऐसी शुभकामनाऐं दी।
