भाजपा ज़िला अध्यक्ष मनोज लधवे की सूझबूझ से ज़िला अस्पताल में टला एक बड़ा हादसा | New India Times

मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

भाजपा ज़िला अध्यक्ष मनोज लधवे की सूझबूझ से ज़िला अस्पताल में टला एक बड़ा हादसा | New India Times

हाल ही में एक प्रसूता की मौत के मामले में जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही के बाद भी स्टाफ अभी तक होश में नहीं आया है। और यहां की व्यवस्थाओं में सुधार नहीं हो रहा है। अब मरीजों की जांच रिपोर्ट बदलने का मामला सामने आया है। गनीमत रही कि दवाईयां नहीं बदली। भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने यह गलती पकड़ी और सिविल सर्जन को इसकी शिकायत की। सिविल सर्जन ने कहा गलती से ऐसा हो गया था। दवाईयां नहीं दी थी। समय रहते रिपोर्ट की जानकारी सामने आ गई थी।

दरअसल शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे एक अन्य मरीज को देखने जिला अस्पताल पहुंचे थे। इसी समय यह मामला उनके सामने आया। तब उन्होंने सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप कुमार मोजेश से चर्चा की। साथ ही उन्हें कहा कि मरीज के नाम के साथ सरनेम, पता आदि की जानकारी भी रखी जाए, ताकि इस तरह की परेशानी ना हो। भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज लधवे ने बताया शनिवार दोपहर मैं जिला अस्पताल में एक मरीज को देखने पहुंचा था उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर हम खंडवा रेफर कर रहे थे। इसी दौरान पता चला कि दो मरीजों की रिपोर्ट बदल गई है तब सिविल सर्जन से चर्चा की। सिविल सर्जन ने तुरंत व्यवस्था में सुधार कराया लेकिन उनसे कहा गया है कि इस तरह की लापरवाही नहीं होना चाहिए। मरीज का नाम, पता, सरनेम आदि लिखने की व्यवस्था होना चाहिए। गनीमत रही कि मरीज को फाइल के आधार पर दवाई नहीं दी गई। नहीं तो उसे नुकसान भी हो सकता था। वही मामले में सिविल सर्जन डॉक्टर प्रदीप कुमार मोजेश ने कहा नाम एक जैसा होने से इसी स्थिति बनी। दवाई की रजिस्टर में एंट्री करते हैं। इसलिए केवल रिपोर्ट बदली थी। दवाई मिसमैच नहीं हुई। व्यवस्था में सुधार कर लिया गया। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज लधवे ने अस्पताल में साफ सफाई रखने को कहा। फिजिशियन डॉ अंकिता कंडारे का जिला अस्पताल में एक दिन पहले अच्छे काम पर सम्मान किया था। लधवे ने उनसे चर्चा कर कहा इसी तरह बेहतर ढ़ंग से काम करते रहें।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version