प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान के विधि विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में हुआ एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन | New India Times

गुलशन परूथी, ब्यूरो चीफ, दतिया (मप्र), NIT:

प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान के विधि विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में हुआ एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन | New India Times

ज्ञातव्य है कि प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान ग्वालियर के विधि विभाग एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय ग्वालियर मध्य प्रदेश के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन संस्थान में दिनांक 23 सितंबर 2023 को किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्री रवि झारौला जी जिला न्यायाधीश ग्वालियर, श्री अमूल मण्डलोई जी प्रथम श्रेणी मजिस्ट्रेट, श्री दीपक शर्मा जी जिला विधिक सेवा प्राधिकारी उपस्थित थे।

संस्थान के निदेशक डॉ. निशांत जोशी ने बताया कि विधिक जागरूकता का प्रचार प्रसार प्रेस्टीज प्रबंधन एवं शोध संस्थान का सदैव ध्येय रहा है और इसे समाज के बीच प्रसारित किया जाएगा।

संस्थान की उपनिदेशिका डॉ. तारिका सिंह सिकरवार ने बताया कि विधिक सेवा का लाभ निश्चित रूप से समाज के हर उस तबके तक पहुंचना चाहिए जहां यह अनिवार्य है।
कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ हरिओम अवस्थी उपस्थित रहे। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के जरिए विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किस तरह से किए जाएं और इस संबंध में जिला न्यायालय के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में 350 से अधिक छात्र छात्रायें उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. आकाश गुप्ता, सहायक प्राध्यापक आशीष यादव, सहायक प्राध्यापक अनुराग शर्मा सहायक प्राध्यापक आबिल हुसैन, सहायक प्राध्यापिका ज्योति तोमर, सहायक प्राध्यापिका चारु भारद्वाज उपस्थित रही।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version