मेहलक़ा इक़बाल अंसारी, ब्यूरो चीफ, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

आजाद समाज पार्टी काशीराम के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने मध्य प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष में मध्य प्रदेश विधानसभा की 6 सीटों पर अपने उम्मीदवार की घोषणा करते हुए प्रथम सूची जारी की है। पत्र क्रमांक 0/128 दिनांक 22.09.2023 के माध्यम से घोषित इस सूची में बुरहानपुर विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 180 से श्री दत्तू मेढ़े को अपना उम्मीदवार घोषित की है। दत्तू मेढ़े बुरहानपुर के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता होकर अनेक सामाजिक संगठन ऑन से जुड़े हैं और भीम आर्मी सेना भारत एकता मिशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी है। ऐसा माना जा रहा है कि आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) की अगली सूची शीघ्र घोषित होगी, जिसमें नेपानगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार घोषित होने की प्रबल संभावना है।
