बीमारी से तंग आकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान | New India Times

अविनाश द्विवेदी, भिंड ( मप्र ), NIT; ​बीमारी से तंग आकर 50 वर्षीय व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूद कर दी जान | New India Timesभिंड के फूप थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक 50 वर्षीय वृद्ध ने बीते रोज फूप कस्बे के पास ट्रेन से कटकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। वृद्ध के पास से एक 20 का नोट मिला जिस पर लिखा हुआ था की किडनी फेल होने से मैं बेहद दुखी हूं और अपनी मौत के लिए मैं स्वयं जिम्मेदार हूं।
पुलिस को जब इस बात की सूचना मिली की रेलवे ट्रैक पर किसी की लाश पडी हुई है तो वह शिनाख्त करने के लिए वहां पहुंची, लाश के पास डले हुए 20 के नोट पर एक प्रकार का सुसाइड नोट लिखा हुआ था जिसमें उसने अपनी किडनी फेल होने से दुखी होना बताया था। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और अब तक उसकी पहचान ना हो पाने के कारण उसे पीएम हाउस में सुरक्षित रखवाया गया है, साथ ही फूप थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version